पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की इंटेलिजेंस फेल, 7 घंटे हाईवे जाम

पुलिस की इंटेलिजेंस फेल, 7 घंटे हाईवे जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मोहाली, खरड़, कुराली

पिछलेरविवारको पंजाब के अलग अलग शहरों से आए ईटीटी टीचरों ने रोपड़ में हाईवे पर मांगों को लेकर जाम लगाया। टीचरों का धरना यह कहकर समाप्त करवाया गया िउनकी मांगें सीएम तक पहुंचाकर जल्द उनको पूरा किया जाएगा। इस रविवार को कम्प्यूटर टीचरों ने खरड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे 7 घंटे नेशनल हाईवे जाम रखा। पुलिस अफसर एसडीएम खरड़ जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करते रहे, लेकिन टीचर एक ही मांग पर अड़े रहे कि उनकी सीएम से मिलने की समय तारीख निर्धारित करवाकर दो। 8 बजे के बाद एसएसपी इंद्रमोहन सिंह भट्टी खुद मौके पर गए। 9 घंटे के बाद प्रशासन की तरफ से एसडीएम खरड़ सुखजीत पाल सिंह ने एक बार फिर प्रयास किया और टीचर नेताओं को कहा कि वह 23 सितंबर को शिक्षा मंत्री डॉक्टर दलजीत सिंह चीमा से मीटिंग करवा देंगे। इसके बाद अगले रविवार से पहले भीतर सीएम से भी टीचर नेताओं की मीटिंग करा दी जाएगी। इस आश्वासन के बाद टीचर्स ने रात 9 बजे जाम खोला।

चंडीगढ़से फिर कटा पंजाब हिमलाच के मार्ग : इसजाम के कारण चंडीगढ़ से पंजाब का दोआबा हिमाचल प्रदेश का एरिया कट गया। लुधियाना, जालंधर, नवाशंहर, होशियारपुर, बंगा, गढ़शंकर, बद्दी, नालागढ़, घनौली, रोपड़, नंगल, ऊना, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ दूसरी तरफ कुल्लू, मंडी, मनाली तक को जाने वाले यात्री प्रभावित रहे। लोकल एरिया की बात करे तो जो लोग चंडीगढ़ से रोजाना रोपड़ आसपास के एरयिा में नौकरी के लिए अप-डाउन करते हैं वह रात तक जाम में ही फंसे रहे।

सीएम से मीटिंग की बात पर रात 9 बजे टीचर्स ने खोला जाम

खरड चौराहे पर धरने पर बैठे कम्प्यूटर टीचर्स और रात 9 बजे तक पुलिस भी डटी रही। फोटो: गीतांश गौतम

डीसी से टीचर्स की बात सिरे नहीं लग सकी। डीसी ने कहा कि वह अपना धरना समाप्त कर दे। मुख्यमंत्री से समय लेकर उनकी मुलाकात जल्दी करवा दी जाएगी, जबकि टीचर इस बात पर अड़े थे कि उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का दिन समय भी निश्चित करके दिया जाए।

जैसे जैसे कंप्यूटर टीचरों की संख्या बढ़ती गई पुलिस की परेशानी बढ़ती गई। पुलिस ने वाटर बाउजर मंगवाया था और कोई अन्य इंतजाम था। मात्र पुलिस कर्मियों के हाथ में डंडे थे। जिले के अलग अलग थानों से भी पुलिस फोर्स मंगवा ली गई।

टीचरों ने जाम लगाने का प्रोग्राम पहले बलौंगी चौक पर था, लेकिन टीचरों ने अचानक स्थान बदल कर खरड़ बस स्ट