पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेक्चरर राजन शर्मा को मानवीय अधिकार मंच ने किया सम्मानित

लेक्चरर राजन शर्मा को मानवीय अधिकार मंच ने किया सम्मानित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेक्चररराजनशर्मा (स्टेट अवाॅर्डी) को उनकी पिछले 20 वर्षों से की जा रही साहित्यिक समाजसेवा तथा अध्यन्न गतिविधियों के मद्देनज़र हयूमन राइट्स मंच (पंजाब)द्वारा एचआरएम के विशेष सम्मान से नवाज़ा गया।

फतेहगढ़ साहिब में आयोजित समारोह में मानवीय अधिकार मंच पंजाब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा जसवंत खेड़ा की ओर से लेक्चरर राजन शर्मा को उनकी समाजसेवी एवं अध्यन के क्षेत्र में उपलब्धियों के आयाम छूने पर वर्ष 2014 का एचआरएम अवाॅर्ड दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अवाॅर्ड लेकर कुराली पहुंचे राजन शर्मा का शहर की विभिन्न सामाजिक ,राजनितिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा उनका स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर शहर के वार्ड 6 स्थित मॉडल टाउन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां शिरोमणि अकाली दल (बादल) के लीडर जसवीर सिंह रकौली , शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश कालिया एवं जिला साहित्य चेतना मंच से मास्टर दीपक शर्मा और नगर सुधार सभा द्वारा लेक्चरर राजन शर्मा को एच आर एम अवार्ड मिलने पर ख़ुशी का इज़हार करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।