- Hindi News
- खटकड़कलां जा रही साइकिल रैली का कुराली में हुआ स्वागत
खटकड़कलां जा रही साइकिल रैली का कुराली में हुआ स्वागत
शहीदभगतसिंह के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ से खटकड़कलां जा रही साइकिल रैली का कुराली पहुंचने पर वार्ड-6 स्थित शक्ति क्लब कुराली के मेंबर्स ने स्वागत किया। 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शहीदे आज़म के बलिदान को समर्पित चंडीगढ़ से शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां जा रही साइकिल रैली का शक्ति क्लब के मेंबर्स ने कुराली पहुंचने पर सरोपे डाल कर स्वागत किया। इस अवसर पर लोगों के चर्चा का विषय जोनी द्वारा चलाई जा रही उन्हीं की बनाई करीब आठ फीट ऊंची साइकिल रही। इस मौके पर जोनी के साथ साइकिल रैली में भाग ले रहे मंजीत सिंह, सूरज, राहुल , वीरेंदर , भूपिंदर सिंह एवं योगेश कुमार का कुराली पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर लखवीर सिंह लक्की, चरणजीत सिंह, जसमीत सिंह, जसप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, मनोहर सिंह, बलविंदर सिंह ने साइकिल रैली का स्वागत किया।
साइकिल रैली में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फोटो: भास्कर