पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटी जिप्सी, ड्राइवर की मौत

एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटी जिप्सी, ड्राइवर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवचतामलीके पास आगे आई एक्टिवा सवार युवतियों को बचाने के प्रयास में जिप्सी ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और जिप्सी दुर्घटनाग्रस्त हो कर बीच सड़क कई पलटियां खा गई। हादसे में जिप्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कुराली के मंदीप सिंह उर्फ़ हीरा अपनी जिप्सी में मोरिंडा की ओर से कुराली रहा था। गांव चतामली के पास जिप्सी के सामने एक्टिवा सवार दो युवतियां गई। जिन्हें बचाने के लिए मंदीप ने ज़ोरदार ब्रेक लगाई और जिप्सी पलटियां खा गई। मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई।

गांव चतामली के पास हुआ हादसा। फोटो: भास्कर