- Hindi News
- प्रभ सहाय की देखभाल करेगी गंगानंद फाउंडेशन
प्रभ सहाय की देखभाल करेगी गंगानंद फाउंडेशन
नेशनलहाईवे-21 पर गांव चनालों के पास झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात बच्ची के मां-बाप का तीसरे दिन भी पता नहीं चला है। प्रभ आसरा ने तीन दिन की बच्ची प्रभ सहाय शनिवार को स्वामी गंगानंद भूरीवाले इंटरनेशनल फाउंडेशन धाम लुधियाना को सौंप दी है। अब बच्ची की देखरेख और पालन पोषण का जिम्मा धाम का है। प्रभ आसरा के संचालक शमशेर सिंह ने बताया कि डीएसएमओ, डीसीपीओ की उपस्थिति में बच्ची को कानूनी कार्रवाई करने के बाद फाउंडेशन धाम को सौंपा है।
शमशेर सिंह के अनुसार स्वामी गंगानंद फाउंडेशन के प्रबंधकों के नन्ही बच्ची को लेने संस्था में पहुंचने की सूचना मिलते ही संस्था में रह रहे हर एक शख्स खासकर प्रभ सहाय की संभाल के लिए नियुक्त की गई स्पेशल वॉलेंटरी मैडम अमनदीप कौर की आंखें भर आई। सभी ने बारी-बारी से बच्ची को गोद में लिया और प्रभ सहाय कके सुनहरे भविष्य की मंगलकामना करते हुए उसे आशीर्वाद दे कर विदा किया।
प्रभ आसरा ने बच्ची का नाम रखा था प्रभ सहाय
वीरवारसुबह नेशनल हाईवे-21 पर स्थित गांव चनालों के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची मिली थी। सूचना मिलने पर लोगों ने बच्ची को सिविल अस्पताल पहुंचाया था, जहां से प्रभ आसरा में भेज दिया गया। प्रभ आसरा के संचालक शमशेर सिंह अस्पताल पहुंचे बच्ची को गोद में लेते ही शमशेर सिंह ने बच्ची का नामकरण करते हुए उसे प्रभ सहाय का नाम दिया था।
प्रभ सहाय