- Hindi News
- गुरुघर श्री करतारसर साहिब में धार्मिक कार्यक्रम कराया
गुरुघर श्री करतारसर साहिब में धार्मिक कार्यक्रम कराया
चंडीगढ़मार्गपर गांव पडियाला स्थित गुरुघर श्री करतारसर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में संत बाबा करतार सिंह जी भैरोमाजरा के आशीर्वाद तथा संत बाबा गगनदीप सिंह जी पडियाला वालों की प्रेरणा स्वरूप सर्वस्व के भले हेतु छठे तीन दिवसीय गुरुमत समागम का आयोजन किया गया। गुरुघर परिसर में आयोजित 18 से 20 सितंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के तहत पहले दिन 11 श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए समागम के दूसरे दिन ढाडी दरबार का आयोजन किया गया जिसमें ढाड़ी ज्ञानी गुरनाम सिंह मोही चंडीगढ़ वाले ,ढाडी बीबी जसवीर कौर जस (सुल्तानपुर लोधी), ज्ञानी ढाडी तरसेम सिंह मोरांवाली द्वारा समागम में भारी संख्या में उपस्थित संगतों को निहाल किया। शनिवार को समागम के तीसरे एवं अंतिम दिन संत समागम का आयोजन हुआ जिसमे दूरदराज से पहुंचे महापुरुषों ने अपने प्रवचनों से संगतों को गुरुओं के दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संत बाबा गगनदीप सिंह जी पडियाला वालों की उपस्थिति में माता सुखपाल कौर तथा गुरुघर श्री करतारसर साहिब के हेड ग्रंथि भाई स्वर्ण सिंह चनालों द्वारा समागम में पहुंचे जत्थों तथा संगतों का आभार प्रकट किया। वरिष्ठ अकाली लीडर राजबीर सिंह पडियाला, समाजसेवी एवं खेल प्रमोटर जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ियां अन्य थे।
गुरुघर श्री करतारसर साहिब में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।