- Hindi News
- मेहरां वाली मां नवरात्र महोत्सव का आमंत्रण कार्ड रिलीज किया
मेहरां वाली मां नवरात्र महोत्सव का आमंत्रण कार्ड रिलीज किया
स्थानीयमहामाईमित्र मंडल द्वारा हर साल की तरह इस बार भी शहर में मेहरांवाली मां नवरात्र महोत्सव का आयोजन नवरात्रों की शाम महामाई के नाम 25 सितंबर से आरंभ किया जा रहा है।
कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड को शनिवार शाम रिलीज़ किया गया। जानकारी देते हुए महामाई मित्र मंडल के अध्यक्ष कृष्ण वर्मा ने बताया कि नवरात्रों के पावन अवसर पर महामाई को समर्पित भव्य नवरात्र महाकुंभ 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्थानीय मेहरां वाली मां श्री दुर्गा शिवशक्ति मंदिर के आयोजित किया जा रहा है जिसमे मां के नौ नवरात्रों के अवसर पर हर नवरात्र मां की भव्य चौकी का आयोजन किया जाएगा। आमंत्रण कार्ड शनिवार शाम संध्या आरती के पश्चात मेहरां वाली माँ दुर्गा शिवशक्ति मंदिर में माँ की मूर्ति के समक्ष रिलीज़ किया गया। इस मौके पर हर नवरात्र की शाम माँ का पूजन शहर के विभिन्न भक्तजनों द्वारा किया जाएगा।
मां की चौकी सजाई जाएगी और इस मौके पर मां का गुणगान करने के लिए राज कुमार राजू ,विनोद अग्रवाल (मुंबई),बलदेव कृष्ण जी जगाधरी वाले, पवन वधवा (मुंबई),कृष्ण भट्टी, मदन शौंकी ,दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, संदीप सूद तथा गौतम कोमल जालंधरी जैसे सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी भेंटों से भक्तजनों पर मां की अमृतवर्षा करेंगे।
नवरात्रों के अवसर पर मां की चौकी का आयोजन किया जाएगा।