- Hindi News
- वॉलीबॉल टूर्नामेंट में फ्रेंड्स क्लब कुराली बना चैम्पियन
वॉलीबॉल टूर्नामेंट में फ्रेंड्स क्लब कुराली बना चैम्पियन
स्थानीयसिंघपुरामार्ग पर स्थित स्टेडियम में फ्रेंड्स वॉलीबाल क्लब कुराली की ओर से तीन दिवसीय वॉलीबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया। टूर्नामेंट के प्रबंधक जसमेर सिंह धनोआ की अगुवाई में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों के खिलाड़ियों ने भाग लिया टूर्नामेंट के पहले सेमिफाइनल मैच में फ्रेंड्स वॉलीबाॅल क्लब ने बिल्ला वॉलीबाॅल क्लब को शिकस्त दी जबकि दूसरे सेमीफाइनल मैच में कोचिंग सेंटर कुराली ने कृष्ण क्लब पर जीत अंकित की। फाइनल मैच में फ्रेंड्स क्लब कुराली ने कोचिंग सेंटर कुराली की टीम को 2 -0 के सेट्स से शिकस्त दे कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करने के लिए समाजसेवी सुखजिंदर सिंह मावी ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर मावी का कहना था कि नौजवानों को खेलों के प्रति अपना रुझान बनाते हुए ज़्यादा से ज़्यादा जुड़ना चाहिए ताकि पंजाब तथा देश का नाम रोशन किया जा सके। इस अवसर पर लखवीर सिंह लक्की ,जसमीत सिंह मिंटू , गुरप्रीत सिंह सैनी, गौरव शर्मा, सुखवीर सिंह, हरमनजीत सिंह, महिंदर सिंह, अमनदीप सिंह विक्की बाठ, रविंदर रवि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।