विश्वकर्मा भवन में ब्लड डोनेशन कैंप आज
रोटरीक्लब सेंट्रल द्वारा स्व. तस्वीर कौर की याद में 5वें आंखों के मल्टीस्पेशिलिटी कैंप का आयोजन रोपड़ मार्ग पर विश्वकर्मा भवन में बुधवार को करवाया जा रहा है। समाजसेवी एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह मावी ने बताया कि उनकी धर्मप|ी स्व तस्वीर कौर की याद में क्लब द्वारा 5 वें मल्टीस्पेशिलिटी कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसमे माहिर आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स शिरकत कर मरीज़ों की आंखों की जांच करेंगे। डॉक्टर्स द्वारा ऑपरेशन करने हेतु चुने गए पेशेंट्स की आंखों में लेंस निशुल्क डलवाने का इंतज़ाम किया जाएगा। मावी के अनुसार कैंप के साथ साथ नचदा पंजाब यूथ क्लब के सहयोग से शिविर में ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।