सब्जीमंडी के पास खड़ी कार में लगी आग
सब्जीमंडी के पास खड़ी कार में लगी आग
कुराली| सब्जीमंडी के पास शनिवार शाम करीब पौने छह बजे खड़ी इंडिगो कार के इंजन ने आग पकड़ ली। बारिश की वजह से कार में कोई नहीं था। शाम पौने छह बजे सब्ज़ी मंडी के पास खड़ी कार के इंजन में अचानक आग लग गई। कार के मालिक यशपाल बजाज वार्ड 10 ने बताया कि वह रोपड़ से कुराली आए थे और गाड़ी को सब्ज़ी मंडी में जैसे ही खड़ा किया। कुछ ही देर में गाड़ी के इंजन से धुआं उठने लगा। करीब दस मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू तो पा लिया।