पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ पुलिस का भगोड़ा, मोहाली पुलिस ने पकड़ा

चंडीगढ़ पुलिस का भगोड़ा, मोहाली पुलिस ने पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुदकेकेसों के भगोड़ों की संख्या हजारों में और मोहाली पुलिस चंडीगढ़ पुलिस की सहायता में जुटी है। मोहाली पुलिस के पीओ स्टाफ ने 16 साल के बाद चंडीगढ़ पुलिस के भगोड़े रणधीर सिंह को कुराली के कालेआम गांव से पकड़ा है। जहां उसे आलाअधिकारियों के पेश कर चंडीगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है। पीओ स्टाफ के इंचार्ज इकवाल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी रणधीर अपने गांव मंे रह रहा है। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उसे वहां से पकड लिया। इकवाल सिंह ने बताया कि 1998 में रणधीर ग्रुप दूसरे ग्रुप में सेक्टर 17 स्थित कोर्ट के गेट पर झगड़ा हुआ था। जिसमें रणधीर अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। लेकिन जमानत पर आने के बाद रणधीर सिंह कुबैत भाग गया। वहां पर साढ़े 4 साल रहने के बाद वह मस्कट चला गया। 2006 में उसे कोर्ट की तरफ से भगोड़ा करार दे दिया गया था।