पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाई वर्षीय बच्ची सहित छह बेसहारा को प्रभ आसरा में भर्ती करवाया गया

ढाई वर्षीय बच्ची सहित छह बेसहारा को प्रभ आसरा में भर्ती करवाया गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्था के संचालकों ने शुरू किया इलाज

गांवपडियालास्थित समाजसेवी संस्था में ढाई वर्षीय बच्ची सहित छह लावारिस लोगों को समाजसेवी सज्जनों एवं प्रशासन की ओर से भर्ती करवाया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के संचालक शमशेर सिंह एवं राजिंदर कौर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक ढाई वर्षीय लावारिस बच्ची को सी डी पी पटियाला की ओर से संस्था में रैफर किया गया था और उसे चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी (पटियाला) के मेंबर प्रभ आसरा में दाखिल करवा गए थे। यह बच्ची पटियाला में पुलिस को रेलवे स्टेशन पर लावारिस मिली थी और संस्था में इसकी देखभाल के लिए संस्था के सेवादार की स्पेशल ड्यूटी लगा दी गई है। अमन (28) नामक नौजवान युवक जो दिमागी तौर पर अक्षम है। यह युवक मोहाली पुलिस को सड़क किनारे लावारिस अवस्था में भटकता मिला था और उसे प्रशासन की ओर से संस्था में दाखिल करवाया गया था। मिशन मिलाप के तहत इस युवक के पिता को संस्था के प्रबंधकों ने खोज कर उसे यहां पर भर्ती होने की खबर उन्हें दी। उसके पिता ने यह कह कर ले जाने से इंकार कर दिया कि अस्वस्थ होने से वो रोज़ाना उसके साथ मारपीट करता था। मीना (37) नामक दिमागी तौर पर अस्वस्थ महिला पुलिस को मोरिंडा के बस स्टैंड पर अर्धनग्न हालत में भटकती मिली थी को पुलिस ने संस्था में भर्ती करवाया। रामा राओ (40) नामक व्यक्ति जो अपने बारे में कुछ भी बताने असमर्थ है को ब्लॉक माजरी पुलिस की ओर से संस्था में भर्ती करवाया गया लाभ सिंह (53) नामक मानसिक तौर पर अक्षम बुजुर्ग व्यक्ति जो मोरिंडा बस स्टैंड पर लावारिस तौर पर भटक रहा था को मोरिंडा पुलिस की ओर से संस्था में भर्ती करवाया गया।

संस्था के प्रबंधकों ने सभी बेसहारा लोगों को संस्था में दाखिल कर उनका इलाज एवं सेवा संभाल का कार्य आरंभ कर दिया है और लोगों से उक्त बेसहारा लोगों की पहचान करने की अपील की है।