- Hindi News
- आइस फैक्टरी के पास दो दिन से सीवरेज लीकेज
आइस फैक्टरी के पास दो दिन से सीवरेज लीकेज
शहरसेगुज़रते राष्ट्रीय राजमार्ग 21 से सटे स्थानीय वार्ड नं 7 में आइस फैक्ट्री से मुड़ती गली में दोनों ओर की नालियां पिछले करीब दो दिनों से फिर से ओवरफ्लो हो रही है। इसका मुख्य कारण चंडीगढ़ मार्ग से गुज़र रहे नाले में ब्लॉकेज होना है। पानी की निकासी सही ढंग से नहीं होने के कारण नालियां ओवरफ्लो हो जाती है जिसकी वजह से रोज़ाना सुबह के वक़्त सीवरेज का गंदा पानी गली के बीच बहने से जहां मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी की दुर्गन्ध से वातावरण दूषित हो रहा है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित आइस फैक्ट्री के आगे से गुज़रता नाला अक्सर ब्लॉक हो जाता है जिसका कारण नाले में सॉलिड वेस्ट एवं पोलिथिन जैसे पदार्थ के फंसने एवं समय समय पर उनकी सही ढंग से सफाई नहीं होना है चंडीगढ़ रोड पर नाला ब्लॉक होने से वार्ड नं 7 स्थित मास्टर कॉलोनी की ओर जाती गली की दोनों ओर की नालियां भी सफाई के आभाव में ब्लॉक हो जाती है और नालियों से ओवरफ्लो हो कर सीवरेज का गंदा पानी गली के बीचोंबीच बहने लगता है। गली में सीवरेज का गंदा पानी एकत्र होने के कारण गली से पैदल आवागमन करने वाले लोगों खासकर स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स को पिछले दो दिनों से बेहद परेशानियों के दौर से गुज़र रहे है। गली से गुज़र रहे दोपहिया चालक से लिफ्ट ले कर उन्हें गली को पार करने को विवश होना पड़ रहा है। हालांकि काउंसिल ने पिछले हफ्ते ही खरड़ म्युनिसिपल काउंसिल से सक्शन टैंकर मंगवा कर चंडीगढ़ रोड पर स्थित पुरानी डिस्पेंसरी के सामने गटर की सफाई का कार्य करवाया था जिसके बाद कुछ दिन को नालियों से गंदे पानी की निकासी सही ढंग से होने लगी पर पिछले दो दिनों से फिर नालियां ब्लॉक होने पर सीवरेज का गंदा पानी गली के बीच तक पहुंच कर लोगों की परेशानियों को बढ़ाने लगा है।
राम शरण के अनुसार सीवरेज का गंदा पानी गली में एकत्र होना अब रोज़ की बात बन चुका है। सुबह के वक़्त घरों में पानी का इस्तेमाल ज़्यादा रहता है और ऐसे में निकासी नहीं होने से गंदे पानी के गली के बीच खड़ा होने की वजह से पैदल स्कूल जाने बच्चों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें गली से गुज़र रहे दोपहिया चालक से लिफ्ट ले कर गली को पार करने को विवश होना पड़ रहा है।
अवतार कृष्ण जोशी के अनुसार एक बार फिर पिछले दो दिनों से गली में खड़ा सीवर