- Hindi News
- गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में मना एनुअल डे
गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में मना एनुअल डे
गुरुहरिकृष्णपब्लिक स्कूल प्रबंधन की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन करवाया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। स्कूल के डायरेक्टर दिलबाग सिंह शेरगिल की अगुवाई में आयोजित वार्षिक समारोह में यूथ अकाली लीडर साहिब सिंह बडाली एवं जिला परिषद की चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर बडाली ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत कर स्कूल प्रबंधों को वार्षिक समारोह का आयोजन करने पर बधाई दी। स्कूल प्रबंधकों की ओर से स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर सरकारी यूनिवर्सिटी कॉलेज संगरूर में बतौर प्रो. ड्यूटी जॉइन करने वाले प्रो.सतपाल सिंह तौर सम्मानित किया गया। साहिब सिंह बडाली ने प्रो सतपाल सिंह संधू को बधाई पात्र बताते हुए कहा कि अपने सभ्याचार तथा विरासत से जोड़ना तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करना समय की मांग बन चुका है। समारोह बच्चों ने धार्मिक शबद, देहि शिवा वर मोहि, नाटक,स्किट एवं कोरियोग्राफी,राजस्थानी डांस, फेंसी ड्रेस कंपीटिशन, हरियाणवी फोक डांस को ख़ूबसूरती से पेश करते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों से लड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल सरबजीत कौर सिद्धू ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट का लेखाजोखा पढ़ कर सुनाया।