- Hindi News
- स्पोर्ट्स कंपीटिशन: सेक्रेड सोल्स का दबदबा
स्पोर्ट्स कंपीटिशन: सेक्रेड सोल्स का दबदबा
आइडिया कंपनी द्वारा स्पोन्सर्ड आइडिया जूनियर चैम्पियन लीग 2015 में निकटवर्ती गांव घड़ूआं स्थित सेक्रेड सोल्स 27 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और खेल के हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करने में कामयाबी हासिल की चंडीगढ़ स्थित सेक्टर-46 बी के स्टेडियम में आयोजित स्पोर्ट्स कम्पीटीशन में चंडीगढ़ एवं मोहाली के 50 ज़्यादा स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। इसमें 400 मीटर रिले रेस में सेक्रेड सोल्स स्कूल के अंडर 19 स्टूडेंट्स गजीत सिंह ,चरणदीप सिंह एवं अमित चीमा ने ओवरआल सेकेंड पोजिशन हासिल करने में कामयाबी पाई 100 मीटर रिले रेस में अंडर 19 आयुवर्ग के स्टूडेंट्स चरणदीप सिंह ने ओवरआल थर्ड एवं बलजिंदर सिंह ने पांचवी पोजिशन हासिल की अंडर 19 बॉयज बास्कीट बॉल चैम्पियनशिप में सेक्रेड स्कूल के खिलाडियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 19 आयुवर्ग के शॉर्टपुट कम्पीटीशन में जगजीत सिंह ने चौथा एवं विजय सिंह पांचवें स्थान पर रहे इसी प्रकार स्कूल की अंडर 16 आयुवर्ग की लड़कियों की बास्केटबाल टीम ने तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाबी पाई।
स्पोर्ट्स कम्पीटिशन में सेक्रेड सोल्स स्कूल के स्टूडेंट्स ने अक्ष्छा प्रदर्शन किया। मेडल्स के साथ स्टूडेंट्स। फोटो-भास्कर