- Hindi News
- पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे गमाडा ने अभी तक नहीं भरे
पाइपलाइन के लिए खोदे गड्ढे गमाडा ने अभी तक नहीं भरे
हाईवे पर गड्ढों के कारण आए दिन हो रहे हादसे, शिकायत के बाद भी नहीं हाे रही कार्रवाई
अनदेखी
शहर से गुजरते राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर गमाडा द्वारा सीवरेज की पाइपलाइन डालने के नाम पर महीनों से खोदे गए हैं। इन गड्ढों के कारण खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आगे सीवरेज के कार्य के पश्चात गड्ढों मिट्टी के दलदल में तब्दील हो गई है। इससे लोगों को परेशानियां झेलने को विवश होना पड़ रहा है वहीं मार्ग पर हादसे होने की संभावना प्रबल हो चुकी है
गौरतलब है कि करीब चार माह पूर्व गमाडा ने सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने के लिए चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित खालसा स्कूल के सामने खुदाई का कार्य किया और काम मुकम्मल होने के बाद खोदे गए गड्ढों को ना सिर्फ मिट्टी डाल कर भर दिया बल्कि कार्य के दौरान निकले मलबे एवं स्लैब्स को भी उक्त स्थान पर ही छोड़ दिया। पिछले दिनों आई बारिश की वजह से गड्ढों में भरी मिट्टी ने दलदल का रूप अख्तियार कर लिया जिसकी वजह से अब स्कूल के आगे फैला कीचड़ स्कूली बच्चों एवं उन्हें छोड़ने एवं लेने पहुंचने वाले अभिवावकों के लिए कई दिनों से परेशानी का कारण साबित रहा है कुछ ऐसा ही नजारा रोपड़ रोड पर स्थित म्युनिसिपल ऑफिस के मोड़ के निकट एवं आर बी के समीप है जहां गमाडा ने सीवरेज के कार्य के पर करीब तीन महीने पहले जिन गहरे गड्ढों को खोदा वहां तो कार्य को पूरा किया और ना ही गड्ढों को दोबारा से भरा पहले से ही संकरे हाइवे के किनारे महीनों से खुदे गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
^गमाडा ने रोपड़ रोड पर करीब तीन महीने पूर्व सीवरेज के कार्य के चलते जिन गहरे गड्ढों को खोदा उन्हें ही आज तक दोबारा से भरवाया और ना ही गड्ढों के चारों ओर प्रॉपर फेंसिंग की। इसके कारण लोगों को गड्ढों के कारण दिक्क्तें झेलने को विवश होना पड़ रहा है। -राकेशकालिया
^राजमार्ग की चौड़ाई पहले ही बेहद कम है और यहां ट्रैफिक का बोझ ज्यादा है। ऐसी स्थिति में रोड की साइड में भरे बरसाती पानी के कारण लोगों को हाइवे पर पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। लक्कीकलसी
^खालसा स्कूल के सामने पिछले कई दिनों से जमा कीचड़ बच्चों के साथ साथ मार्ग से पैदल गुजरने वाले लोगों के लिए जहां समस्या का कारण बना हुआ है, वहीं बच्चों को कीचड़ में गिरकर चोटिल होने की संभावना भी बलवती हो रही है। ऐसे में परेशानी हो रही है। शिववर्मा
शहर से गुज़रते राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर गमाडा द्वारा खाेदे गए गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं।