पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 8 लावरिसों को मिली प्रभ आसरा में शरण

8 लावरिसों को मिली प्रभ आसरा में शरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के निकटवर्ती गांव पडियाला स्थित समाजसेवी संस्था प्रभ आसरा में पुलिस एवं समाजसेवी सज्जनों की सहायता से आठ लावरिसों को संस्था में दाखिल करवाया गया है

इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के संचालक शमशेर सिंह एवं राजिंदर कौर ने बताया कि दिमागी तौर पर अपसेट कश्मीर कौर (42) नामक महिला जो लोगों को खानपुर के निकट सड़क किनारे लावारिस अवस्था में मिली थी को खरड़ पुलिस द्वारा संस्था में दाखिल करवाया गया है कोमल (22) नामक युवती जो चंडीगढ़ मार्ग पर लावारिस हालत में मिली थी को कुराली पुलिस द्वारा संस्था में भर्ती करवाया गया है

इसी प्रकार अंजू (50 ) नामक महिला समाजसेवी लोगों को गांव झंझेड़ी के निकट लावारिस हालत में मिली थी को पुलिस की सहायता से संस्था में दाखिल करवाया गया है सोनू (18 ) जो पी जी आई चंडीगढ़ के निकट गुरुघर बड़ साहिब के पास बेसुध अवस्था में पड़ा मिला था को गुरुघर की प्रबंधक कमेटी के मेम्बर्स ने संस्था में भर्ती करवाया इसी प्रकार मानसिक तौर अस्वस्थ पार्वती (65) नामक बुजुर्ग महिला को समाजसेवी सज्जनों ने संस्था में दाखिल करवाया रानी (28 ) नामक महिला अपने तीन माह के बच्चे रोहन के साथ खरड़ पुलिस को चंडीगढ़ खरड़ मार्ग पर रात्रि गश्त के दौरान लावारिस अवस्था में मिली थी उसे पुलिस द्वारा संस्था में भर्ती करवाया गया है इसी प्रकार शादीराम (65 ) नामक बुजुर्ग व्यक्ति को समाजसेवी सज्जनों ने तरसयोग हालत में संस्था में दाखिल करवाया सीमा (45 ) नामक महिला मोहाली पुलिस को लावारिस अवस्था में भटकती मिली थी को पुलिस ने संस्था में पहुँचाया संस्था के प्रबंधक शमशेर सिंह ने उक्त सभी लावारिस लोगों की पहचान करने के बाबत लोगों से अपील करते हुए दाखिल किए गए लावरिसों की सेवा संभाल का कार्य आरंभ कर दिया है