- Hindi News
- संकरे आरओबी पर टिप्पर सहित तीन व्हीकल भिड़े
संकरे आरओबी पर टिप्पर सहित तीन व्हीकल भिड़े
शहरसेगुज़रते राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर स्थित संकरे रेलवे ओवर ब्रिज पर ओवरटेकिंग का प्रयास करते हुए टिप्पर सहित तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव हो गया पर टिप्पर के साथ भिड़ी दो कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के पश्चात काफी देर तक हाइवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे रोपड़ की ओर से रहे टिप्पर ने फ्लाईओवर पर चढ़ने के पश्चात आगे जा रही कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी चक्कर में वो कार से टकरा कर पुल पर बने फुटपाथ पर चढ़ गया और रेलिंग से जा टकराया। इसी दौरान टिप्पर के पीछे रही दूसरी कार भी टिप्पर के पीछे जा टकराई हादसे में किसी भी वाहन का चालक हताहत नहीं हुआ पर दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गई। वो तो गनीमत रही कि टिप्पर रेलिंग से टकरा कर रुक गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। तीनों वाहनों के पहले से ही संकरे पुल पर हादसाग्रस्त होने की वजह से आर बी के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई और देखते ही देखते नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुँच कर पुल से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो पाई।