रैली निकाल पर्यावरण बचाने का संदेश
शहरकेनिकटवर्ती गांव गोसला स्थित सरकारी हाई स्कूल में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार ओज़ोन दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल के मुख्य अध्यापक वीरेंद्र शर्मा की अगुवाई में आयोजित ओज़ोन दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के मध्य भाषण मुकाबले करवाने के साथ साथ ओज़ोन लेयर के प्रति लोगों को जागृत करने के लिए गांव में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इस अवसर पर वीरेंद्र शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 16 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस ओज़ोन लेयर के हो रहे नुकसान को रोकने हेतु मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि सूर्य से रही अल्ट्रा वॉयलेट रेज़ के खतरनाक दुष्परिणामों से सिर्फ अल्ट्रा वॉयलेट किरणें ही बचाव करती है और यदि ओज़ोन लेयर खत्म होती गई तो अल्ट्रा वॉयलेट किरणें पृथ्वी के समूचे जीव जंतुओं को समाप्त करने का मादा रखती है। इस मौके पर विज्ञानं के अध्यापक प्रदीप शर्मा तथा कपिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में 33 प्रतिशत धरातल पर वन होने चाहिए परंतु राज्य के सिर्फ 6 प्रतिशत धरातल पर ही वन मौजूद है ओज़ोन लेयर को बचाने के लिए बिजली ,पेट्रोल ,डीज़ल और कोयले का प्रयोग कम से कम करना चाहिए और पानी ,वायु तथा सौर ऊर्जा का प्रयोग अधिक मात्र में करना चाहिए। इस अवसर पर दलेर सिंह ,लखविंदर सिंह ,कुलबीर सिंह ,जसबीर कौर ,बलजीत कौर आदि स्कूल के अध्यापकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई