- Hindi News
- प्रभ आसरा ने चार लावारिसों को घरवालों से मिलवाया
प्रभ आसरा ने चार लावारिसों को घरवालों से मिलवाया
शहरकेनिकटवर्ती गांव पडियाला स्थित समाजसेवी संस्था प्रभ आसरा ने उनके यहां दाखिल चार लावारिस व्यक्तियों को मिशन मिलाप के तहत उनके घरवालों के हवाले कर दिया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए संस्था के संचालक शमशेर सिंह ने बताया कि शिव मंगल नामक व्यक्ति जो मानसिक तौर पर अक्षम था गांव जंडपुर ने समीप लावारिस तौर पर भटक रहा था को गांव की पंचायत द्वारा संस्था में भर्ती करवाया गया था। उक्त व्यक्ति के बाबत संस्था द्वारा विभिन्न अखबारों में खबर दी गई थी। शिव मंगल के भाई मेनेजर सिंह ने खबर मोहाली भास्कर में पढ़ी और भास्कर की प्रति को साथ लेकर अपने बिछड़े भाई को लेने संस्था में पहुंचा। इसी प्रकार अमरजीत कौर नामक दिमागी तौर पर अक्षम महिला जो मोहाली से संस्था में पहुंची थी को उसकी मां प्रीतम कौर लेने संस्था में पहुंची। शारदा नामक महिला जो मोहाली पुलिस को लावारिस हालत में भटकती मिली थी। पुलिस ने उसे संस्था में दाखिल करवाया गया था। असम में रहने वाले इस महिला के घरवालों को संस्था के प्रबंधकों ने मिशन मिलाप के तहत पुलिस की मदद से संपर्क किया। जिसके उपरांत शारदा के पति जलालुद्दीन आसाम से उसे लेने संस्था में पहुंचे उसके पति ने बताया कि शारदा बीती जान 2014 से जीरकपुर से लापता हो गई थी और इस बाबत जीरकपुर पुलिस को सूचित कर दिया गया था। इसी प्रकार गुड्डू नामक व्यक्ति को बनूड़ पुलिस द्वारा संस्था में भर्ती करवाया गया था उसे लेने संस्था में पहुंचे उसके भाई धरमिंदर कुमार पाल वासी बिहार बताया कि उसका भाई दिमागी तौर पर अक्षम था। तीन वर्षों से घर से लापता था और इस संबंधी पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था।
सभी लावारिस लोगों को संस्था में लेने पहुंचे उनके घरवालों ने प्रभ आसरा के संचालकों का आभार जताया। संस्था के प्रबंधकों द्वारा कागजी जांच पड़ताल के उपरांत सभी लोगों को उनके घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया।
लोगों ने अपनों से मिलकर संस्था का धन्यवाद किया।