पौधे लगाकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
पौधे लगाकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
कुराली| यूथअकाली लीडर साहिब सिंह बडाली की अगुवाई में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने निकटवर्ती गांव मुद्दो संगतियां में पौधा रोपण कर सोमवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। गांव मुद्दो संगतियां में विभिन्न स्थानों पर फल एवं फूलदार पौधों का रोपण साहिब सिंह बडाली की अगुवाई में अकाली कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया। इस मौके पर साहिब सिंह बडाली ने वातावरण को सुरक्षित रखने के प्रति अपना योगदान डालने की मंशा से गांव मुद्दो संगतियां में पौधों का रोपण किया।