- Hindi News
- सड़क की खुदाई के दौरान फिर टूटी पानी की पाइप
सड़क की खुदाई के दौरान फिर टूटी पानी की पाइप
शहरसेगुज़रते राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर बने रेलवे ओवरब्रिज की बाई ओर की सर्विसलेन पर सड़क का निर्माण करने के लिए पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) ने खुदाई का कार्य कुछ दिन पहले शुरू किया था। इसी दौरान भूमिगत गुजर रही नगर परिषद की पानी की सप्लाई की पाइप लाइन तथा साथ लगते कुछ घरों की पानी की कनेशन पाइप खुदाई के दौरान टूट गए जिसके कारण मार्ग पर पड़े गड्ढों में जहां पाइपलाइन टूटने से पानी का रिसाव जारी है वहीं कनेक्शन पाइप टूटने से करीब पांच से छह घरों में पानी की सप्लाई भी ठप्प हो गई है।
आरओबी की बाई ओर की सर्विस लेन पर सड़क का रिपेयर वर्क करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने मार्ग को एक साइड से खोदने का कार्य शुरू किया था पर खुदाई के दौरान भूमिगत गुजर रही परिषद की पानी की सप्लाई की पाइपलाइन तथा कुछ लोगों के घरों को जा रही वाटर कनेक्शन पाइप को भी नुकसान पहुंचा। पांच से छह लोगों के घरों में पानी की सप्लाई पिछले दो तीन दिनों से ठप हो गई है। साथ ही पाइपलाइन में रिसाव भी शुरू हो चुका है।
मोहन राणा के अनुसार भूमिगत पानी की पाइप लाइन में रिसाव होने से पानी मार्ग पर बने गड्ढों में इस कदर भर गया कि पानी ड्रेन पाइप के रास्ते उनके घर के अंदर तक पहुंच चुका है। इसकी वजह से परेशानियों का सामना पड़ रहा है।
नरिंदर सिंह के अनुसार खुदाई के दौरान उनका पानी का कनेक्शन तोड़ दिया गया। मौके पर प्लंबर उपलब्ध नहीं होने के कारण खुद ही काम से छुट्टी ले कर पानी का कनेक्शन पाइप जोड़ना पड़ रहा है।
हिमांशु धीमान छह से सात घरों को जा रही वाटर कनेक्शन पाइप भी तोड़ दी गईं। लोगों ने अपने स्तर पर प्लंबर को बुला कर करीब 1000 रुपए अदा कर कनेक्शन पाइप को ठीक करवाया पर उसे फिर से खुदाई के दौरान तोड़ दिया गया।
पीने के पानी की सप्लाई की पाइप लाइन का कार्य जल्द ही आरंभ करवा दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानियां नहीं झेलनी पड़े। लोगों के घरों के टूटे निजी कनेक्शन खुद ही रिपेयर करवाने पड़ेंगे। -अजमेर सिंह, वाटर विंग के इंचार्ज