दो बाइकों की टक्कर में बुजुर्ग हुआ घायल
शहरसेगुज़रते राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर स्थित पंजाब नैशनल बैंक के समीप दोपहर करीब एक बजे दो बाइक की आपस में हुई भिड़ंत में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। उपचाराधीन बुजुर्ग महिंदर सिंह (72) वासी गांव चिंतगढ़ ने बताया कि वो बाइक पर कुराली आए थे कि पंजाब नेशनल बैंक के सामने सड़क पार करते हुए पीछे से रहे तेज़ रफ़्तार बाइक सवार युवकों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसकी वजह से वो सड़क पर गिरे। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डाॅक्टरों ने फर्स्ट एड देकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।