ढाई किलो चूरापोस्त सहित एक गिरफ्तार
सिंघभगवंतपुलिस ने लगाए गए नाके के दौरान एक व्यक्ति को ढाई किलो चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया है। थाना सिंघ भगवंतपुरा प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि एएसआई हाकम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गांव सोल्ख़ियां के समीप नाका लगाया था। पैदल रहे एक संदिग्ध व्यक्ति के हाथ भारी थैला देखकर पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोक कर उसके थैले की तलाशी ली तो उसमे से चूरापोस्त बरामद हुआ जिसे तोलने पर उसका वजन ढाई किलो निकला। आरोपी की पहचान चरणजीत खान वासी गांव सोल्ख़ियाँ (रोपड़) के तौर पर की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।