- Hindi News
- नाला ब्लॉक होने से दुकानदार परेशान, परिषद के अफसर पहुंचे जायजा लेने
नाला ब्लॉक होने से दुकानदार परेशान, परिषद के अफसर पहुंचे जायजा लेने
शहरकेवार्ड 3 स्थित श्री नगरखेड़ा धर्मशाला के आगे से गुज़रता नाला पिछले काफी अरसे से ब्लॉक हो चुका है। इसके कारण रोज़ाना नाले से सीवरेज का गंदा पानी दुकानों एक धर्मशाला के सामने इस कदर एकत्र हो जाता है कि खुद दुकानदारों को गंदे पानी में ईंटें रख कर दुकान में प्रवेश करना पड़ रहा है। इसकी वजह से दुकानदारों के साथ साथ कस्टमर्स को भी बेहद परेशानियां सहने को विवश है। इस नाले की ब्लोकेज खुलवाने संबंधी सोमवार को एमसी के सेनिटरी इंस्पेक्टर अवतार सिंह सहित उनकी टीम ने मौके का जायज़ा लेते हुए मंगलवार को नाले की पुख्ता तौर पर सफाई करवाने की कवायद आरंभ करवाने का भरोसा दुकानदारों को दिया। मेन बाजार से होते हुए श्रीनगरखेड़ा धर्मशाला के सामने से गुज़र रहा नाला कई दिनों से ब्लॉक है। इसके कारण सुबह के वक़्त घरों में पानी का अधिक प्रयोग होने के कारण ब्लॉक नाले से सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो हो कर मार्ग पर बहने के साथ साथ दुकानों के आगे जमा हो जाता है। जिसके कारण दुकानदारों के साथ साथ कस्टमर्स को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों को रोज़ाना सीवरेज के गंदे पानी की वजह से पेश रही समस्या के बाबत भास्कर ने सोमवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद एमसी के अफसर यहां जायजा लेने पहंुचे।
इस बोर में सेनिटरी इंस्पेक्टर अवतार सिंह कहना था कि जल्द ही शहीद भगत सिंह पार्क के निकट चौक पर नाले पर रखी गई स्लैब्स को हटा कर सक्शन मशीन से नाले के सफाई कार्य आरंभ कर दिया जाएगा ताकि दोबारा ब्लोकेज की स्थिति ना बन पाए।