- Hindi News
- वोटर लिस्ट से कांग्रेसी आजाद उम्मीदवार नाराज
वोटर लिस्ट से कांग्रेसी-आजाद उम्मीदवार नाराज
शहरमेंहोने वाले म्युनिसिपल चुनावों के मद्देनज़र कौंसिल की ओर से जारी की गई वोटर लिस्ट को बनाने में अकाली भाजपा लीडर्स ने प्रशासन के साथ मिल कर सरेआम धक्केशाही करने के कार्य को अंजाम दिया है यह शब्द शहर के यूथ कांग्रेसी लीडर्स ने वोटर लिस्ट में खामियों के प्रति कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा ऐतराज़ को सौपते हुए कहे
इस अवसर पर आगामी म्युनिसिपल चुनावों में वार्ड 6 से यूथ कांग्रेसी कैंडिडेट लखवीर सिंह लक्की एवं जसमीत सिंह मिंटू का कहना था कि शहर की नई वार्डबंदी के पश्चात म्युनिसिपल चुनावों के लिए तैयार की गई वोटर लिस्ट के अनुसार उनके वार्ड की कुछ वोट जानबूझ कर प्रशासन ने वार्ड नंबर 1 में ट्रांसफर कर दी यही नहीं घरों में रह रहे किराएदारो को वार्ड नंबर 6 की वोटर सूची में रखा गया है और उसी घर में रह रहे मकानमालिक को वार्ड नंबर 1 की वोटर लिस्ट में पहुंचा दिया गया है इसी तरह वार्ड नंबर 14 के चुनावी कैंडिडेट रमाकांत कालिया के अनुसार उनके वार्ड की वोटर लिस्ट में भी बेतरतीब उलटफेर करते हुए एक ही घर में पति की वोट लिस्ट में 14 वार्ड में दर्ज है जबकि उसकी प|ी की वोट को लिस्ट वार्ड 13 में दर्शा रही है इसी तरह वार्ड नंबर 5 के कैंडिडेट विनीत कालिया ने भी वोटर सूची में हुई धांधली प्रति और इससे साफ़ तौर पर ज़ाहिर होता है कि वोटर लिस्ट में बेढंगे फेरबदल प्रशासन ने अकाली भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर किए है जो सरासर धक्केशाही की ओर इशारा करते है उन्होंने नई जारी हुई वोटर लिस्ट के बाबत कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा को वोटर लिस्ट के बाबत ऐतराज़ दाखिल करते हुए इनमे जल्द सुधार करवाने की अपील की