- Hindi News
- सैम्पल लेने के लिए खेतीबाड़ी विभाग की टीम पहुंची कुराली
सैम्पल लेने के लिए खेतीबाड़ी विभाग की टीम पहुंची कुराली
ब्लॉकमाजरीखेतीबाड़ी विकास अधिकारी डाॅ. नवदीप सिंह की अगुवाई में टीम दोपहर करीब एक बजे कुराली की बहुमंतवी खेतीबाड़ी सभा में पेस्टीसाइड्स के सैंपल लेने के लिए पहुंची। इस दौरान सोसायटी में खाद एवं यूरिया का स्टॉक नहीं होने पर विभाग की टीम मात्र रिकॉर्ड चेक कर वापस लौट गई।
कुराली खेतीबाड़ी बहुमंतवी सभा में पहुंची खाद एवं पेस्टीसाइड का सैंपल भरने के मकसद से ब्लॉक माजरी खेतीबाड़ी विभाग अधिकारी डाॅ. नवदीप सिंह, खेतीबाड़ी उपनिरीक्षक गुरमीत सिंह तथा हरचरण सिंह की टीम दोपहर करीब एक बजे पहुंची। इस अवसर पर नवदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी में कीटनाशक दवाइयों का स्टॉक खत्म होने की वजह से वो सैंपल नहीं ले पाए और मात्र सोसाइटी में पहुंची दवाइयों का स्टॉक ही चेक कर पाए और इस कार्य में सोसाइटी के सेल्स मैन दीपक राणा ने उनका पूरा सहयोग किया। उन्होंने बताया कि उनकी दवाइयों का स्टॉक शहर के प्राइवेट डीलर्स के पास पहुंचकर भी जांचेगी।
चेकिंग के दौरान दवाइयों को स्टॉक चेक किया गया।