श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल का फंक्शन कल
कुराली | सिसवांमार्ग पर स्थित श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल का इनाम वितरण समारोह 13 दिसंबर को आयोजित करवाया जा रहा है। स्कूल के डायरेक्टर दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि बच्चे सभ्याचारक कार्यक्रम पेश करेंगे। खेल और अन्य गतिविधियों में उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को इनाम वितरित कर उनकी हौसला-अफजाई की जाएगी।