- Hindi News
- कुराली में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी बंद होने का डर
कुराली में सिविल अस्पताल की इमरजेंसी बंद होने का डर
शहरसेगुजरते नेशनल हाईवे 21 पर स्थित सिविल अस्पताल की इमरजेंसी एक बार फिर बंद होने की स्थिित में पहुंची चुकी है। जिसकी वजह सेहत विभाग की ओर से अस्पताल में कार्यरत स्पेशलिस्ट सर्जन डाॅक्टर लवलीन को रिलीव कर रोपड़ के सिविल अस्पताल में भेजने के आदेश अस्पताल प्रबंधन को जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि शहर का एक मात्र सिविल अस्पताल जो शहर के साथ साथ इलाके के करीब 60 से ज़्यादा गांवों के लोगों को मेडिकल सुविधाएं प्रदान करने के साथ साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने की वजह से एक्सीडेंट के ट्रामा केस को भी हैंडल करता है। अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डाॅ. महिंदर सिंह सहित मात्र पांच स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स अस्पताल की ओपीडी जहां रोज़ाना करीब 250 पेशेंट्स उपचार के लिए पहुंचते हैं। किसी तरह इमरजेंसी सेवाओं को संभाले थे, लेकिन अब स्थिति उस वक़्त गंभीर बन गई जब सेहत विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को एक स्पेशलिस्ट सर्जन को रिलीव कर रोपड़ अस्पताल भेजने के फरमान जारी किए। एसएमओ महिंदर सिंह सहित मात्र चार एमबीबीएस डाॅक्टर ही अस्पताल में शेष रह गए हैं और उनके कंधों पर अस्पताल की ओपीडी और दिन रात इमरजेंसी चलना मुश्किल हो जाएगा।
क्या कहते हैंै एसएमओ: अस्पतालके एसएमओ महिंदर सिंह से संपर्क करने पर उनका कहना था कि सेहत विभाग की ओर से एक स्पेशलिस्ट सर्जन डॉक्टर को रिलीव कर रोपड़ भेजने के आदेश जारी किए गए। जिसके बाद अस्पताल से डाॅ. लवलीन कौर को शुक्रवार को रिलीव कर दिया जाएगा उन्होंने बताया कि अब अस्पताल में डाॅ. आरएस भाटिया , डाॅ. रमनप्रीत , डाॅ. अनु बडियाल (आई स्पेशलिस्ट) तथा डाॅ. अनुपमा (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) ही रह जाएंगे। इनमें से डाॅ भाटिया और डाॅ.रमनप्रीत ही इमरजेंसी की कमान संभाल ने में सक्षम है।
^स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सिविल अस्पताल ही एक मात्र ज़रिया है और ऐसे में अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की मौजूदगी ज़रूरी है। सेहत विभाग की ओर से अस्पताल के एक स्पेशलिस्ट डाॅक्टर को रिलीव करने का फरमान जारी किया गया है। अब कुछ दिन में अन्य स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों को रिलीव करने के आॅर्डर भेजे जाएंगे। एेसे में इमरजेंसी बंद होने पर डिस्पेंसरी का दर्जा दे दिया जाएगा। राणाहरमेश कुमार
^किसी भी जगह पर सिविल अस्पताल शहर की बैक बोन के तौर पर पहचान रखता है। शहर का एक मात्र सिविल अस्पताल मेडिकल स्पेशलिस्ट डाॅक्टरों