- Hindi News
- नई वोटर लिस्ट संबंधी 36 एतराज दर्ज करवाए
नई वोटर लिस्ट संबंधी 36 एतराज दर्ज करवाए
आगामीनगरपरिषद के चुनावों के मद्देनज़र नगर परिषद कुराली की तरफ से कुछ दिन पहले जारी की गई वोटर लिस्ट के संबंधी में शहरवासियों की ओर से एतराज जमा करवाने के वीरवार को अंतिम दिन तक 36 एतराज जमा करवाए गए।
गौरतलब है कि नई जारी की गई वोटर लिस्ट में कई खामियों के चलते चुनावों में विभिन्न वार्डों के कैंडिडेट्स सहित शहरवासियों ने नाराजगी जताते हुए इस संबंधित एतराज नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा को जमा करवाने का सिलसिला आरम्भ किया था। वीरवार को दर्ज करवाने के अंतिम दिन तक कुल 36 एतराज शहरवासियों की ओर से नगर परिषद के दफ्तर में जमा करवाए गए। वोटर लिस्ट संबंधी ऐतराज़ लेने वाली टीम तरसेम सिंह मित्तल की देखरेख में गठित की गई जिसमे तहसीलदार खरड़ के रीडर प्यारा सिंह ,शिशुपाल ,गुरचरण सिंह ,अवतार सिंह ,राजेश राणा शामिल थे ने शहरवासियों के आए हुए ऐतराज़ों को जमा किया इस मौके पर शहर की नई वार्डबंदी के अनुसार बनाए गए 17 वार्डों में से कुल 36 ऐतराज़ आए जिनका निपटान एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा
इस अवसर पर जगदेव सिंह ने अपनी कुछ वोट नंबर 1 से वार्ड नंबर 6 में ट्रांसफर करने करवाने के साथ साथ वीरवार को आम आदमी पार्टी के सभी कैंडिडेट्स ने कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी गिरीश वर्मा तथा तरसेम सिंह मित्तल को लिखित रूप में ऐतराज़ करवाते हुए वोटर लिस्ट में बेतरतीब की गई खामियों को दुरुस्त करने की मांग की