पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एथलेटिक मीट में स्टूडेंट्स ने दिखाया दम

एथलेटिक मीट में स्टूडेंट्स ने दिखाया दम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुराली | निकटवर्तीगांव घड़ूआं स्थित सेक्रेड सोल्स स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल की प्रिंसिपल मनबीर बराड़ ने किया। इस अवसर पर एथलेटिक मीट के दौरान 50, 75,100 एवं 200 मीटर की रेस सहित 4 x 200 मीटर की रिले, 4 x 100 मीटर एवं 4 x 200 मीटर की मैडले रेस में बच्चों ने बड़े ही जोश से भाग लिया। इस अवसर पर फील्ड इवेंट्स में विजेता रहे बच्चों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल सहित सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, ट्रिप्पल जंप एवं हाई जंप जैसे इवेंट्स का आयोजन किया गया। इसमें विजेता बच्चों को स्कूल प्रबंधन की ओर से मेडल्स एवं सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित किया गया।