- Hindi News
- काउंसिल चुनावों में कैंडिडेट्स का चयन करने के लिए बनाई कमेटी: बडाली
काउंसिल चुनावों में कैंडिडेट्स का चयन करने के लिए बनाई कमेटी: बडाली
आगामीनगरकाउंसिल चुनावों में शिरोमणि अकाली दल भाजपा के साथ मिलकर मैदान में उतरेगी और इसका फैसला हाईकमान की ओर से ले लिया गया है। यह बात हलका इंचार्ज जत्थेदार उजागर सिंह बडाली ने मोरिंडा मार्ग पर स्थित गुरुघर हरगोबिंद गढ़ साहिब में आयोजित अकाली भाजपा वर्कर्स की मीटिंग में कही।
बडाली ने कहा कि बादल सरकार राज्य में विशेषकर गांवों में रह रहे लोगों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इसी प्रयास के तहत गांवों में विकास कार्यों के लिए ग्रांट समय-समय पर दी जा रही है। उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को मिल-जुलकर कार्य करने की हिदायत दी, ताकि आगामी काउंसिल इलेक्शन में पार्टी जीत दर्ज कर सके। उन्होंने बताया कि नगर काउंसिल चुनावों में उतारे जाने वाले कैंडिडेट्स के चुनाव के लिए पांच मेंबरी कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर बडाली, बलविंदर सिंह काका, मेजर सिंह संगतपुरा, जिला परिषद मेंबर हरविंदर सिंह, ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन मंजीत कौर शामिल हैं। यह कमेटी कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी करेगी, जिसे हाईकमान को भेजा जाएगा। इस अवसर पर यूथ अकाली लीडर साहिब सिंह बडाली, जिला परिषद की चेयरपर्सन बीबी परमजीत कौर बडाली, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मेजर सिंह संगतपुरा, वाइस चेयरमैन अश्वनी कुमार बिट्टू, चरणजीत चन्ना, अजमेर सिंह खेड़ा, शिवराज सोढ़ी मौजूद रहे।
बडाली ने अकाली भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग।