‘आप’ की जीत पर विजय रैली
दिल्लीविधानसभाचुनाव में आम आदमी पार्टी की झाड़ूफेर जीत पर खुशी जताते हुए आम आदमी पार्टी के स्थानिय सीनियर नेताओं वर्कर्स ने ढोल की थाप पर शहर में विजय मार्च निकाला। इसका अनेक स्थानों पर शहर निवासियों ने भरपूर स्वागत किया। पार्टी के ब्लाॅक इंचार्ज मास्टर सुरजीत सिंह मावी और सीनियर नेता बीबी इंदरपाल कौर धीमान के नेतृत्व में शहर में आयोजित इस विजय मार्च में काफी संख्या में महिला कारकुन्न भी शामिल रहीं। इसके साथ ही शहर में नगर परिषद मतदान को लेकर भी माहौल बदला दिखाई दिया। जहां अधिकांश लोगों में खुशी का माहौल है वहीं, बहुत से लोग आप नेताओं को नगर परिषद चुनाव में हिमायत देने का भरोसा भी देते दिखाई दिए। जबकि आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप की तरफ से नगर परिषद चुनाव लड़ने की इजाज़त नहीं दी गई। ब्लाॅक इंचार्ज मास्टर सुरजीत सिंह मावी ने बताया कि पार्टी की तरफ से मिली हिदायतों के अनुसार उनके ग्रुप मैंबर्स आप के सिंबल पर नगर परिषद चुनाव लड़कर, आज़ाद उम्मीदवार की हैसियत में नगर परिषद चुनाव लड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के नेताओं और वरकर्स की तरफ से दिल्ली चुनाव की जीत की खुशी में रात के समय घरों पर दीपमाला भी की गई। इस मौके पर सुरजीत सिंह मावी और श्रीमती इंदरपाल कौर धीमान के अलावा कर्नल जरनैल सिंह तुसरी, हरभजन सिंह, कुलदीप सिंह बॉबी, नछत्तर सिंह, रवींद्र कौर, गुरमीत कौर, सुखविंद्र कौर, पंडित लक्ष्मण गुरमेल सिंह आिद मौजूद रहे।
आदमी पार्टी की जीत की खुशी पर रैली निकालते आम आदमी पार्टी के वर्कर्स।
कुराली | दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की एकतरफा जीत का जश्न मनाते हुए स्थानीय आप कार्यकर्ताओं ने शहर भर में विजयी रैली निकाली और लड्डू बांट कर लोगों का मुंह मीठा करवाया। दिल्ली में हुए चुनावों के मंगलवार सुबह रुझान आने पर ही आप के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली थी। जैसे ही दोपहर बाद आप की भारी जीत का फाइनल रिज़ल्ट घोषित किया गया, तभी आम आदमी पार्टी के स्थानीय कनवीनर गुरप्रीत सिंह गोल्डी की अगुवाई में आप कार्यकर्ताओं ने पहले तो ढोल की थाप पर खूब जश्न मनाया और उसके पश्चात सारे शहर में बाइक रैली निकालते हुए पार्टी की भारी जीत की खुशी में लोगों का मुंह मीठा करवाया।
आम आदमी पार्टीकी झाड़ूफेर जीत पर खुशी पर गुरप्रीत सिंह गोल्डी का कहना था कि आम आदमी पार्टी लोगों की अपनी पार्टी है और यह लोगों की अपनी जीत है। यह बात दिल्ली वासियों ने पार्टी को बहुमत से विजयी बना कर दर्शा दी। उन्होंने बताया कि जीत की खुशी में शहर में निकाली गई बाइक रैली में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पार्टी के प्रति अपना भारी उत्साह प्रदर्शित किया। शहर में नगर परिषद मतदान को लेकर भी माहौल बदला दिखाई दिया। जहां अधिकांश लोगों में खुशी का माहौल है वहीं, बहुत से लोग आप नेताओं को नगर परिषद चुनाव में हिमायत देने का भरोसा भी देते दिखाई दिए। इस अवसर पर अरुण कुमार , हेमराज, रवि कुमार, राजेश कुमार, जोगिंदर सिंह, हरीश कौशल, बलविंदर सिंह सयान, गुरप्रीत सिंह जिम्मी, गुरप्रीत सिंह रिंकू, गुलजिंदर सिंह अकालगढ़, सुरिंदर िंघ, नरिंदर शर्मा, रमीत कौर, सुखविंद्र कौरउमेश कुमार योगी सहित भारी संख्या में आप कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई।