पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पनेशिया के हड़ताली वर्कर्स के समर्थन में डटे सभी पार्टियों के नेता

पनेशिया के हड़ताली वर्कर्स के समर्थन में डटे सभी पार्टियों के नेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयपनेशियाबॉयोटेक कंपनी के सैकड़ों हड़ताली वर्कर्स के समर्थन में आयोजित महासम्मेलन में सभी पार्टियों के नेताओं ने मंच साझा किया। सभी ने मजदूरों कंपनी प्रबंधकों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंजाब सरकार को गंभीरता से पहल करने की मांग की। साथ ही संघर्ष तेज करते हुए धरनाकारियों ने 27 सितंबर को समूचे हलके के पंच सरपंचों के साथ रोष प्रदर्शन करने का एलान किया।

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर पनेशिया पनेरा बॉयोटेक फैक्ट्री वर्कर्स यूनियन के सदस्य बीते नौ महीने से प्रबंधकों के खिलाफ रोष करते रहे हैं। उनका आरोप है कि कंपनी ने गैरकानूनी तौर पर 317 वर्कर्स की नौकरी से हटा दिया। उन्हें बिना शर्त नौकरी पर बहाल किया जाए।

यूनियन ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर वर्कर्स को स्वेच्छा से मरने की इजाजत भी मांगी है। मंगलवार को अकाली दल केंद्रीय वर्किंग कमेटी के सदस्य जत्थेदार अमरीक सिंह मलकपुर, कांग्रेस की प्रदेश सचिव मनप्रीत डॉली, ब्लॉक प्रधान हरभजन सिंह, पीपीसीसी सदस्य अमृतपाल सिंह, आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज स्वीटी शर्मा, किसान यूनियन लक्खोवाल के मनजीत सिंह अमलाला, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव शर्मा समेत नेताओं ने वर्कर्स के संघर्ष को जोरदार समर्थन दिया।

यूनियन ने लगाया सरकार पर ध्यान देने का आरोप

यूनियनने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार, श्रम विभाग फैक्ट्री प्रबंधकों ने करीब 350 वर्कर्स के रोजीरोटी के मसले को हल करने में अभी तक कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। एक तरफ सरकार मजदूरों को रोजगार देने के बड़े बड़े वायदे कर रही है, दूसरी ओर, कथित धक्केशाही से मजदूरों को नौकरी से निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हड़ताली वर्कर्स अब आरपार की लड़ाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने चेताया कि समय रहते फैक्ट्री प्रबंधक ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो तो वर्कर्स का यह संघर्ष केवल तेज और निर्णायक दौर में होगा, बल्कि वर्कर्स को अपना हक दिलाने में अकाली दल समेत ग्रामीण भी पीछे नहीं हटेंगे।

लालडू में पनेशिया कंपनी के वर्कर अपने घरवालों को साथ लेकर रोज प्रदर्शन कर रहे हैं।