पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट अत्री क्रिकेट अकादमी ने पिंजौर को 27 रन से हराया

सेंट अत्री क्रिकेट अकादमी ने पिंजौर को 27 रन से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंटअत्रीक्रिकेट अकादमी, लालडू तथा पिंजौर क्रिकेट अकादमी की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में सेंट अत्री की टीम विजेता रही। टॉस जीतकर पहले बलेबाजी करने उतरी सेंट अत्री की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकट खोकर 130 रन बनाए। इसमें हर्ष भाटिया ने 45 रन, शिवम शर्मा रजत नारंग ने 25-25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिंजौर की टीम सिर्फ 103 रन ही बना पाई और लालडू की टीम ने 27 रन से यह मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को बधाई देते हुए सेंट अत्री पब्लिक स्कूल लालडू के एमडी एनएस राणा तथा चेयरमैन जेसी राणा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।