- Hindi News
- जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन ने की जरूरतंद छात्रों की मदद
जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन ने की जरूरतंद छात्रों की मदद
जीएमआरवरलक्ष्मीफाउंडेशन टोल प्लाजा दप्पर द्वारा सरकारी एलिमेंटरी स्कूल हसनपुर के 300 स्टूडेंट्स को शूज बांटे गए। इस कार्य को शुरू करते हुए एसएमओ लालडू डाॅ. दलेर सिंह मुल्तानी ने कहा कि सभी समाजसेवी संस्थाओं को जरूरतमंद स्टूडेंट्स की मदद करनी चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स को नंगे पांव चलने की सलाह देते हुए कहा कि नंगे पांव चलने से रक्त की कमी जैसी बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इस बीमारी का बड़ा कारण पेट के कीड़े होते हैं, जो नंगे पांव घूमने से भी हो सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि बच्चे नंगे पैर घूमने से बचें। इस मौके पर जीएमआर के वरिष्ठ मैनेजर उदय कुमार, जनरल मैनेजर महिंदर सिंह गेरा, दिनेश तिवारी, अजय कुमार, अनिल कुमार, बख्शीस चंद, मोहन लाल के अलावा गांव की पंचायत, गुरुद्वारा सेवा समिति सदस्य तथा स्कूल स्टाफ मौजूद था।
एलिमेंटरी स्कूल हसनपुर के 300 स्टूडेंट्स को शूज बांटे गए।