पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालडू में 11 सीटों पर अकाली, 5 पर भाजपा

लालडू में 11 सीटों पर अकाली, 5 पर भाजपा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालड़ू |आखिरकारलालडू नगर पंचायत चुनाव के लिए सीट बंटवारे के बाद अकालीदल भाजपा ने सूचियां जारी कर दीं। लालडू की कुल 17 सीटों में 11 अकालीदल 5 भाजपा के हिस्से आई हैं, जबकि वार्ड नंबर-16 की एक सीट पर अब भी अकाली भाजपा में कश्मकश जारी है। जानकारी मुताबिक अकालीदल के खाते में आए वार्ड नंबर-1 से राकेश बाला, 2 से बलकार सिंह, 5 से मुकेश राणा, 6 से रूप सिंह राणा, 8 से रघुबीर जुनेजा, 9 से गुरमीत सिंह, 10 से मनजीत कौर, 11 से तरसेम कुमार, 12 से पवन कुमार, 14 से जगतार सिंह 15 से बल्लू राणा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा प्रत्याशियों में सुशील राणा वार्ड नंबर-3, सफी रानी 4, वीना मुखीजा 7, राजदुलारी 13 17 नंबर वार्ड से भगवंत कौर चुनाव लड़ेंगे।