15 कैंडिडेट्स ने भरे नामांकन फार्म
जीरकपुरनगरपरिषद के 31 वार्डों के लिए किए जा रहे चुनाव के लिए वीरवार को 15 कैंडिडेट्स ने अपने नामांकन फार्म भरे। इसमें वार्ड नंबर-2, 4, 5, 6, 8, 21, 28, आैर 30 नंबर से कैंडिडेट्स ने अपना नामांकन दर्ज करवाया। वार्ड नंबर- 2 से हवा सिंह सुमित शर्मा, वार्ड नंबर- 4 से निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता जैन, वार्ड नंबर-5 से निर्दलीय उम्मीदवार रोशनी देवी, वार्ड नंबर-6 से निर्दलीय उम्मीदवार सीताराम और माया देवी ने नामांकन भरा।
वार्ड नंबर- 8 से नरिंदर कुमार और धर्मेद्र कुमार गौतम, वार्ड नंबर- 21 से तेजिंदर सिंह गुरजीत सिंह, वार्ड नंबर-28 से सुरजीत कौर, जसविंदर कौर और इसी वार्ड से सुमन लता ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर-30 से गुरुमुख सिंह जसवंत सिंह ने नामांकन भरा। अभी 8 वार्डों से ही एमसी सीट के दावेदार आगे आए हैं। 23 सीटों के लिए यहां शुक्रवार को कैंडिडेट्स अपने नामांकन दर्ज कराएंगे। दोपहर तीन बजे तक ही नामांकन दर्ज करवाए गए। रिटर्निंग अधिकारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि अभी 15 कैंडिडेट्स के नामांकन उनके पास आए हैं।
टिकटनहीं मिली तो आजाद भरा नोमिनेशन: वार्डनंबर-2 के हवा सिंह अत्री को उम्मीद थी कि यहां से उहें अकाली दल से टिकट मिलेगी। एनके शर्मा के समर्थकांे में से एक हवा सिंह की जगह बीजेपी के राजिंदर सिंगला को टिकट दी गई। इसके बाद हवा सिंह ने बतौर आजाद कैंडिडेट नामांकन भरा। उनके साथ उस वार्ड के काफी लोग भी साथ आए। कई दिन पहले हवा सिंह को यहां के रेजीडेंट्स ने अपना पार्षद प्रत्याशी भी धोषित कर दिया था।
टिकट मिलने के बाद भी लोग उनके साथ वहां पहुंचे। नामांकन करने के बाद हवा सिंह ने कहा कि वह लोगांे के कहने पर ही अकाली दल से टिकट का दावेदार था। अब भी लोगांे ने उसे चुनाव लड़ने के लिए तैयार किया है।
लालडू | तीसरेदिन वीरवार को 16 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। वार्ड नंबर-3 से तरसेम सिंह, 5 से राम नारायण माहर और से शीमा माहर ने नामांकन भरे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की हल्का इंचार्ज स्वीटी शर्मा उनके बेटे लोकेश ने वार्ड नंबर- 3 से नामांकन भरे। जसमेर सिंह राणा वार्ड 15 से नामांकन भरा। रिटर्निंग अधिकारी दविंदर कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर- 1 से गुरमीत कौर, किरन बाला, 2 से सुखजिंदर बिधि चंद, 6 से राजेश कुामर पवन कुमार, 12 से बलकार सिंह अमरीक सिंह, 13 से कमलेश 15 से परमवीर राणा ने नामांकन भरा, जबकि लालडू से पूर्व सरपंच निर्मल सिह राठी ने वार्ड नंबर- 5 से नामांन दायर किया।
रिटर्निंग अधिकारी आजाद उम्मीदवार सुनीता जैन के पेपर लेते हुए।
{वार्ड नंबर- 2 से हवा सिंह सुमित शर्मा ने दर्ज करवाया नामांकन
{वार्ड-1 - िवजय लक्ष्मी
{वार्ड -2- राजिंदर सिंगला
{वार्ड -3- परवीन शर्मा
{वार्ड -4- मनीषा मलिक
{वार्ड नंबर-5- नरेंद्र गोयल
{वार्ड-6- भुपिंदर सिंह
{वार्ड-7- रितु
{वार्ड-8- दीपक बिडला
{वार्ड -9- दविंदर सिंह बराड़
{वार्ड-10- एकता नागपाल
{वार्ड-11- जगदेव सिंह
{वार्ड -12- अजैब सिंह
{वार्ड-13- परमजीत कौर
{वार्ड-14- जगदेव सिंह
{वार्ड-15-भारत भूषण चौधरी
{वार्ड-16- मंजीत कौर
{वार्ड-17- तय नहीं
{वार्ड-18- धर्मेद्र शर्म
{वार्ड-19-कृष्णा देवी
{वार्ड-20-सोहिंदर सिंह
{वार्ड-21-तजिंदर सिंह
{वार्ड-22-जसविंदर कौर
{वार्ड-23-मनविंदर सिंह
{वार्ड-24-नछत्तर सिंह
{वार्ड-25-हरदेव कौर मांगट
{वार्ड-26-गुरुमुख सिंह
{वार्ड-27-सुरिंदर सिंह
{वार्ड-28-गुरुप्रीत कौर
{वार्ड-29-जगतारसिंह
{वार्ड-30-कुलविंदर सोही
{वार्ड-31-शकुंतला आर्य आर्य (एसएडी)