- Hindi News
- अत्री कॉलेज में बीएड और ईटीटी की फ्रेशर पार्टी में गर्ल्स स्टूडेंट्स का िगद्दा
अत्री कॉलेज में बीएड और ईटीटी की फ्रेशर पार्टी में गर्ल्स स्टूडेंट्स का िगद्दा
अत्रीकॉलेजऑफ एजुकेशन फॉर गर्ल्ज में बीएड तथा ईटीटी में आई नई छात्राओं के स्वागत में एक फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज में पढ़ रही छात्राओं नें भी हिस्सा लिया। इस पार्टी के दौरान छात्राओं नें िगद्दे समेत रंगारंग प्रोग्राम पेश किया। कॉलेज के चेयरमैन रूप सिंह राणा नें नई आई छात्राओं का कॉलेज में स्वागत करते हुए कहा कि अत्री कॉलेज इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान डाल रहा है तथा लड़कियों को शिक्षित कर समाज का जागरूक करने में महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल अत्री कॉलेज में पास आउट्स छात्राओं नें 75 से 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षित समाज के निर्माण के लिए लड़कियों को पढ़ाना जरूरी है। इस मौके पर प्रो जसविंदर सिंह, डा ममता शर्मा, थाना प्रभारी लालडू अतुल सोनी, बुल्लू राणा, सुशील राणा, संजीव गोयल आदि भी मौजूद थे।
फोटो •ैप्शन : लालडू •े अत्री •ॉलेज में फ्रेशर पार्टी दौरान गिद्दे •ा दृश्य।