सामाजिक बुराइयों के खिलाफ किया जागरूक
सामाजिकबुराइयोंके खिलाफ लड़ते हुए स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए य|शील संस्था ‘यूथ वीरांगनाएं’ द्वारा सरकारी एलीमेंट्री स्कूल लालडू के स्टूडेंट्स को सामाजिक बुराइयों कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया तथा गांव में इस सबंध में एक जागरूकता रैली भी निकाली। इस मौके पर रैली का नेतृत्व कर रही मनजीत कौर, कर्मजीत कौर सुनहरी, लाभ कौर, लक्की, सवरन तथा सतनाम नें बताया कि उनकी संस्था पिछले लंबे समय से नशों, भ्रूणहत्या जैसी सामाजिक बुराइयों कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करती रही है तथा भविष्य में भी इसमें और तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर स्कूल प्रमुख रजनी बाला, मितलेश शर्मा, कर्मबीर आदि भी मौजूद थी।