पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पनेशिया वर्कर्स का धरना, मामला निपटाने के लिए सभी पार्टियां एकजुट

पनेशिया वर्कर्स का धरना, मामला निपटाने के लिए सभी पार्टियां एकजुट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पनेशियाबॉयोटककी मैनेजमेंट सैकड़ों हड़ताली वर्कर्स के बीच बीते 11 महीने से लटकते रहे मसले के समाधान की एक नई उम्मीद जगी है। इसकी नई पहल सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी की अगुवाई में सर्वदलीय नेताओं की गठित कमेटी से हुई। कमेटी ने शनिवार को वर्कर्स के रोष प्रदर्शन जलसे के बाद मैनेजमेंट को विवाद खत्म करने का लिखित अनुरोध किया। सर्वदलीय शिष्टमंडल ने निकाले गए वर्कर्स की खुद जिम्मेदारी लेते हुए मैनेजमेंट से इन वर्कर्स को नौकरी पर जल्द से जल्द से वापिस लेने की गुजारिश की।

बातचीत का नया दौर चलाने वाले इस शिष्टमंडल में आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. गांधी के अलावा अकालीदल की वर्किंग कमेटी के सदस्य अमरीक सिंह मलकपुर, पूर्व चेयरमैन जसमेर सिंह राणा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलजीत सिंह रंधावा, अकालीदल अमृतसर के प्रदेश सचिव जसकरण सिंह कानसिंहवाला सीपीआई के बंत सिंह बराड़ शामिल थे। कमेटी ने अगली कार्रवाई का जिम्मा भी सांसद को सौंपा है। लिखित आग्रह कंपनी के प्रशासकीय प्रमुख अमरीक सिंह मल्लीह को सौंपा गया, जिन्होंने इसे आगे चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर को भेजकर जल्द समाधान का भरोसा िदया। इससे पहले उक्त नेताओं के अलावा एडवोकेट जसपाल सिंह दप्पर, आम आदमी पार्टी की स्वीटी शर्मा, एटक के विनोद चुघ, अवतार सिंह नगला, यूनियन प्रधान जसमेर राणा ने कंपनी प्रबंधकों पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए उन्हें जमकर कोसा। कहा कि करीब 350 वर्कर्स के रोजीरोटी के मसले को जल्द हल नहीं किया गया तो सभी दल संयुक्त रूप से निर्णायक संघर्ष के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि वर्कर्स, उनके परिवार सियासी कार्यकर्ता अब आरपार की लड़ाई के लिए तैयार रहें।

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर पनेशिया पनेरा बॉयोटेक फैक्ट्री वर्कर्स युनियन के सदस्य बीते 11 महीने से फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ रोष मुजाहरा करते रहे हैं।

गांधी के नेतृत्व मेें कंपनी प्रबंधकों को ज्ञापन सौंपा

आप के सांसद धर्मवीर गांधी ने धरने पर बैठे कर्मियों के पक्ष में नारेबाजी की।