यूनिवर्सल कॉलेज में मेगा जॉब ड्राइव
यूनिवर्सल कॉलेज में मेगा जॉब ड्राइव
लालडू|यूनिवर्सलग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स लालडू में स्टूडेंट्स को नौकरियों के अवसर प्रदान करवाने के मकसद से एक मेगा जॉब ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्ट्रीम्स के 150 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पहुंची अलग अलग कंपनियों ने 47 स्टूडेंट्स को नौकरी देनें के लिये दूसरे चरण में चुन लिया है। ग्रुप के चेयरमैन डा गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस जॉब ड्राइव में कई छोटी बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया तथा स्टूडेंट्स को 1.20 तथा 2.5 लाख तक के सालाना पैकेज की पेशकश की। उन्होंने बताया कि यह ड्राइव बीटेक, एमबीए, बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमटेक, डिपलोमा तथा आईटीआई के स्टूडेंट्स के लिये नौकरी मुहैया करवाने के मकसद से करवाई गई।