- Hindi News
- पुलिस को देखकर भुक्की से भरी गाड़ी छोड़ भागा ड्राइवर
पुलिस को देखकर भुक्की से भरी गाड़ी छोड़ भागा ड्राइवर
नशोंकेखिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसएचओ अतुल सोनी ने बताया कि लालडू के झरमड़ी रोड पर नाका लगाकर चेकिंग की जा रही थी तो अंबाला की तरफ से एक नीले रंग की स्कोडा कार रही थी। गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया लेकिन कार के ड्राइवर ने कार को नाके से थोड़ा पीछे ही राेक लिया और ड्राइवर के साथ बैठा व्यक्ति मौका देखते ही कार में से भाग निकला।
शक के आधार पर कार के ड्राइवर को पकड़कर उससे उसका नाम पता पूछा उसने अपना नाम गुरमीत सिंह उर्फ दुल्लों निवासी गांव हरोण, खन्ना और भागने वाले का नाम गुरमुख सिंह गिल निवासी खन्ना बताया। स्कोडा कार की तलाशी लेने पर कार से भुक्की के नौ थैले बरामद किया गए। आरोपी यह चूरा पोस्त यूपी से लेकर रहे थे और पंजाब चंडीगढ़ के अलग-अलग एरिया में इसको बेचा जाना था। बताया गया कि यह गाड़ी गुरमुख सिंह की थी और नशे के व्यापार करने के लिए ही इसका प्रयोग किया जाता था, ताकि पुलिस को शक पड़ सके।