शादी के अगले दिन युवक ने किया सुसाइड
गांवहंडेसरामें एक युवक ने विवाह के अगले दिन सुसाइड कर लिया। उसका शव मंगलवार शाम घर के एक कमरे में परने के फंदे में लटकता पाया गया। शादी की खुशियां एकाएक मातम में बदल गईं। दूल्हे की मौत से विधवा हुई एक रात की दुल्हन को अगले दिन पति के संस्कार के बाद ससुराल छोड़ मायके लौटना पड़ा। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ, लेकिन घरवाले इसे डिप्रेशन में उठाया हुआ कदम बता रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
हंडेसरा के उजागर सिंह के छोटे बेटे 24 वर्षीय अमरीक सिंह की शादी 7 दिसंबर रविवार को हुई थी। बारात कुरुक्षेत्र जिले में शाहबाद तहसील के गांव यारा गई थी। उजागर सिंह के अनुसार उसका गांव में एक पुराना घर भी है। अमरीक खाना खाकर मंगलवार दोपहर दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला। उसका बड़ा बेटा मलकीत पुराने घर में पशुओं का दूध निकालने गया तो वहां एक कमरे में अमरीक को सफेद रंग के परने के फंदे में लिपटा पाया। यह परना छत में लोहे के गार्डर से बंधा था।
आईओ एएसआई दर्शन के अनुसार जब तक पुलिस पहुंची, शव को नीचे उतारा जा चुका था और एक प्राइवेट डॉक्टर भी वहां मौजूद था जिसने अमरीक को मृत करार दिया। अमरीक मेहनत-मजदूरी करता था। उजागर के अनुसार अमरीक विवाह से पहले भी डिप्रेशन में था। इस दौरान वह किसी से बात नहीं करता था और पूछने पर भी कुछ नहीं बताता था। हालांकि वह एक-दो दिन बाद सामान्य हो जाता था। उन्होंने आशंका जताई कि डिप्रेशन का शिकार होकर अमरीक ने यह कदम उठाया है। उधर, पुलिस ने अमरीक की विधवा प|ी, उसके मायके से आए घरवालों में किसी ने कोई शिकायत नहीं की। अमरीक ने कोई नशा नहीं किया हुआ था। मौके पर कुछ बीड़ियां जरूर बिखरी हुई मिलीं। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके वारिसों को सौंप दिया। खुदकुशी की वजह कुछ भी रही, पंरतु अमरीक अपनी मौत के साथ ही कई अनसुलझे सवाल पीछे छोड़ गया जो चर्चा का विषय बने हुए हैं।
बुधवार को दोनों के परिवारों के बीच मिलनी समारोह था। पंजाब हरियाणा में प्रचलित मुड़दी गड्डी नामक इस रीत के तहत दुल्हन का ससुराल से पहला फेरा उसके मायके डलवाया जाता है और बेटी को लेने उसके मायके वाले खुद आते हैं। एक रात की दुल्हन मायके तो रुख्सत हुई परंतु पति के बिना उसे ससुराल को सदा के लिए अलविदा कहना पड़ा। बारात