गंदगी से फैली बदबू, लोग परेशान
गंदगी से फैली बदबू, लोग परेशान
लालडू| गांवमलकपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी जमीन में फैक्टरी की गंदगी गिराने से फैली बदबू मक्खियों की तादाद गांववासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। ग्रामीणों की शिकायत पर बुधवार को तहसीलदार गुरवरियाम सिंह ने मौके का जायजा लिया और उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।