पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैदल जाने में डर रहता है

पैदल जाने में डर रहता है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के फुटपाथ बने जंगल, मेंटेनेंस पर लाखों खर्च का दिखावा

इंडस्टि्रयल एरिया फेज 1 की सड़कों के आस पास बने फुटपाथों पर उगी बड़ी-बड़ी घास, इसके अलावा यहां सड़क की मरम्मत होने के कारण टूटी चुकी है। फोटोभास्कर

भास्कर न्यूज | मोहाली

शहरकीसड़कों की दोनों ओर लाखों रुपए खर्च कर फुटपाथ बनाए गए है। संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा मेंटेनेंस होने से कुछ इलाकों में फुटपाथों की हालत खस्ता होती जा रही है। ऐसे में फुटपाथों के आसपास लंबी लंबी झाड़ियां उगी हुई है। यह हाल अब से नहीं बल्कि पिछले कई महीनों से ऐसे ही है।

फुटपाथों का हाल इतना खस्ता है कि वहां भारी मात्रा में झाड़ियां उगी हुई है और फुटपाथ तो दिखाई ही नहीं देते है। इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 का मेन सड़क के आसपास बने फुटपाथों का हाल बेहाल है।

फुटपाथों पर भारी मात्रा में झाड़ियां उगी हुई है, जिससे इंडस्ट्रियल एरिया की सुंदरता पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। इसकी ओर गमाडा निगम अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। यहां घास में असामाजिक तत्व छिप जाते हैं। रात में हमेशा डर रहता है कि कोई अनहोनी हो जाए।

^कांग्रेस फुटपाथों पर झाड़ियों को साफ करवाने का काम जल्द ही शुरू करवाया जाएगा। गमाडा के सीए के साथ मीटिंग हो गई है। जल्द ही टेंडर निकालकर फुटपाथों की साफ-सफाई का काम शुरू करवा दिया जाएगा। अगले दो महीनों तक सर्वे कर शहर के सभी फुटपाथों पर से झाड़ियां साफ करवा दी जाएंगी। -उमाशंकर गुप्ता, कमिश्नर,नगर निगम मोहाली

^फुटपाथों की कोई देखभाल नहीं होती है। शहर के मुख्य इलाकों में तो फुटपाथ ठीक है, लेकिन यहां पर लंबे समय से ऐसे ही झाड़ियां उगी हुई है। इससे इलाके की सुंदरता पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। -शुभमकुमार

^इंडस्ट्रियल एरिया में जॉब करता हूं। अक्सर हम लोग रोजाना यहां सड़कों पर से गुजरते है। फुटपाथों पर लंबी-लंबी झाड़ियां उगी हुई है, जिससे हम लोगों को सड़कों पर से ही पैदल जाना पड़ता है। -रोहितवर्मा

जानकारी के मुताबिक इंडस्ट्रियल एरिया, फेज-1 की मुख्य सड़क के आसपास बने फुटपाथों पर ही लंबी लंबी झाड़ियां उगी हुई है। झाड़ियों ने फुटपाथों को पूरी तरह से ढका हुआ है, जिस कारण इलाके की सुंदरता पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। फुटपाथों की इन झाड़ियों की ओर संबंधित विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। बड़ी-बड़ी घास उगने के का