पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 स्टूडेंट्स ने इंजन की बारीकियों को जाना

80 स्टूडेंट्स ने इंजन की बारीकियों को जाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्कशाप का आयोजन रोबो सोपिंस इंडिया, नोयडा की ओर से किया गया।

भास्कर न्यूज| मोहाली

ज्ञानज्योतिग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में आटो मोबाइल मकैनिकल विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का आयोजन रोबो सोपिंस इंडिया, नोयडा द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय वर्कशाप में कंपनी के इंजीनियरों ने एक इंजन के अंदरूनी हिस्सों को जोड़ने उनके कार्य करने के तरीके विद्यार्थियों को समझाए।

इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासा भरे प्रश्नों के उत्तर भी बेहद प्रभावी ढंग से दिए। लगभग 80 भविष्य के इंजीनियरों के लिए इस वर्कशाप को चार भागों में वितरित किया गया। पहले हिस्से में विभिन्न तरह के उपयोग किए जाने वाले इंजनों की जानकारी विद्यार्थियों के साथ शेयर की गई। दूसरे पड़ाव में ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रांसमिशन सिस्टम, चैसी सिस्टम आईसी इंजन बारे जानकारी शेयर की गई। इसके बाद तीसरे पड़ाव में स्टारट हुए इंजन के कार्य करने के तरीके इंजन एसंबली की जानकारी दी गई। अंत में चौथे पड़ाव में विद्यार्थियों के लिए फाइनल राउंड के लिए आईआईटी दिल्ली बुलाया गया। इस वर्कशाप के मेन फोकस ट्रांसमिशन सिस्टम की जानकारी रखा गया।

इस वर्कशाप के अंतिम दिन विद्यार्थियों को टीमों में वितरित करते हएु उन द्वारा हासिल की गई पै्रक्टिल जानकारी का टेस्ट लिया गया। अंतिम पड़ाव के दौरान आईआईटी दिल्ली में मार्च, 2015 को हाने वाले मुकाबलों के लिए अशुल बग्गा, राघव, उमर, गोपाल, अंकित, लीतेश, फैजल शबीर को चुना गया।

इस अवसर पर चुने गए विद्यार्थियां को बधाई देते हुए ज्ञान ज्योति ग्रुप के चेयरमैन जेएस बेदी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन हर समय कुछ कुछ नया सीखने का सुनहरी समय होता है। इस समय को खराब करते हुए विद्यार्थियों को हमेशा जानकारी हासिल करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अंति में इस वर्कशाप के इंजीनियरों को ज्ञान ज्योति ग्रुप की मैनेजमेंट द्वारा यादगार चिन्ह भेंट किए गए।