पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को हेल्दी लाइफ स्टाइल के टिप्स दिए

महिलाओं को हेल्दी लाइफ स्टाइल के टिप्स दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सपर्ट शिवानी गुलाटी ने महिलाओं को स्वस्थ्य रहने की जानकारी दी। इसके अलावा रैंप शो का आयोजन किया गया। फोटोभास्कर

भास्कर न्यूज|मोहाली

स्वस्थआहार से चेहरे पर रौनक रहती है और कई तरह की बिमारियों से भी मुक्त रहा जा सकता है। ये कहना है, क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट एंड वेट लूज एक्सपर्ट शिवानी गुलाटी का। उन्होंने महिलाओं को कई अन्य प्रकार की जानकारियां देकर यह बताया कि वे अपनी सुंदरता को ज्यादा दिनों तक बरकरार रखने के लिए थोड़ी सी सावधानी से स्वस्थ रहा जा सकता है। शनिवार को क्लब 35 की ओर से शहर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हाउ टू बी लाइक 20 इन 40 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिवानी गुलाटी ने स्वस्थ्य आहार के विषय पर महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें हेल्दी लाइफ स्टाइल के अहम टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि स्वस्थ आहार से आपके शरीर की ऊर्जा मिलती है, इससे वजन भी कंट्रोल रहता है और मानसिक विकास भी होता है। गुलाटी ने कहा कि स्वस्थ आहार से आपके चेहरे पर अलग रोनक रहती है स्वस्थ भोजन प्रजनन को बढा़वा देने, मानसिक तनाव कम करने और रजोनिवृति के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में महिलाअों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गायनाकोलॉजिस्ट डाॅ.सीमा शर्मा और डॉ. रिताम्बरा भल्ला ने भी महिलाओं को स्वस्थ्य रहने के लिए कई तरह के टिप्स दिए। मिसेज परफेक्ट पर्सनैलिटी नॉर्थ इंडिया 2014 मिसेज सरबजीत और सेक्रेटरी आईएमएस चंडीगढ़ जीएमसीएच 32 की गायनाकोलॉजी प्रो. नवनीत तक्कर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई। महिलाओं के लिए रैंप शो का भी आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने रैंप पर जलवा बिखेरा। बाद में रैंप शो की विजेताओं को प्राइज दिया गया।