- Hindi News
- रैली निकाल दिया सुरक्षित बाइक चलाने का संदेश
रैली निकाल दिया सुरक्षित बाइक चलाने का संदेश
दर्जनोंकीसंख्या में बुलेट बाइक सवारों ने शनिवार को शहर की सड़कों पर अपनी बाइकों को दौड़ा कर लाइफ सेविंग का संदेश दिया। इस अभियान में कई बुलेटों पर लड़कियां भी सवार होकर लोगों को संदेश देने में सबसे आगे दिखी। फोर्टिस अस्पताल की ओर से मोटरसाइकिल चलाने के शौकिनों को सुरक्षित बाइक चालक बनने और लाइफसेविंग ट्रेनिंग देने के लिए शनिवार को फर्स्ट-एड डे का आयोजन किया गया। अस्पताल की ओर से सुरक्षा नामक कार्यक्रम में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट स्किल्स का प्रशिक्षण दिया गया। चंडीगढ़ बुलेट क्लब रोड सर्वाइकर्स के सदस्यों को आज डॉक्टर्स की ओर से कई तरह की जानकारी दी गई और बताया गया कि जब कोई दुर्घटना हो जाए तो सबसे पहले मरीज को किस तरह से मदद की जानी चाहिए, जिससे उसकी जान बचाई जा सके। उन्होंेने बताया कि सड़क पर चलते समय हर तरह की सेफ्टी करने के बाद ही सड़क पर बाइक चलाया जाना चाहिए। बुलेट क्लब के सदस्यों को अस्पताल से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। बुलेट चालकों ने शहर की सड़कों से गुजरते हुए लोगों को ट्रेफिक नियमों की पालना करने का संदेश दिया और हैलमेट पहनने का संदेश दिया। रोड सर्वाइवर्स के मनप्रीत वालिया ने बताया कि आज की तारीख में हर 30 सेकेंड पर एक सड़क हादसे में मौत होती है। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने का अभियान वे चला रहे हैं।
फोर्टिस अस्पताल में बाइक चालकों को लाइफ सेविंग ट्रेनिंग देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। फोटोभास्कर