पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतन प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया

रतन प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज में हिंदी दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतनप्रोफेशनल एजुकेशन काॅलेज में कालेज चेयरमैन सुंदर लाल, एजुकेशनल एडवाइजर डाॅ. एमएस खेडा़ और प्रिंसीपल डाॅ. विभा गर्ग अध्यक्षता में काॅलेज परिसर में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी छात्रों ने हिन्दी भाषा को सिर्फ 14 सितंबर को ही याद करने मनाने के अतिरिक्त राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय भाषा का अधिकार मिलने पर बल दिया। विद्यार्थियों ने कविताएं और भाषण के रूप में अपने भावों ओर विचारों को बाखूबी ढंग से व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों स्टाफ को संबोधित करते हुए कालेज चेयरमैन सुंदर लाल अग्रवाल ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है। इसलिए हम सभी को इसका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर कालेज के सभी अध्यापक अलका मित्तल, डा. हुसनप्रीत कौर भुल्लर, कुमारी कुसुम लता, कुमारी पलक अग्रवाल, हरशरण कौर,ऋतु डडवाल, गुरचरण सिंह, हरमीत सिंह ने अपनी महत्तवपूण उपस्थिति से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।